मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज बीकानेर प्रवास के दौरान नाल रेलवे स्टेशन का दौरा किया और वहां उपलब्ध रेल सुविधाओं की समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज बीकानेर प्रवास के दौरान नाल रेलवे स्टेशन का दौरा कर उपलब्ध रेल सुविधाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों से प्रस्तावित एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल (ईसीआरटी) को लेकर विस्तृत चर्चा की। ईसीआरटी के विकसित होने से नाल रेलवे स्टेशन एवं आसपास का क्षेत्र एक महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स और माल ढुलाई केंद्र के रूप में उभरेगा। इससे औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा कंटेनर लोडिंग-अनलोडिंग की सुविधाएँ सुदृढ़ होंगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



