मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या धाम की निषाद बस्ती और अशोक सिंघल वार्ड में पहुंचकर सफाईकर्मियों, नाविक बंधुओं, माझियों और दलित एवं निषाद समाज के परिवारों को फल, मिठाइयां व दीपावली के उपहार वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रभु श्री राम का जीवन हमें सिखाता है कि अपनत्व और समरसता का भाव ही समाज को एक सूत्र में जोड़ता है। महापर्व दीपावली इसी आत्मीयता को साझा करने का पावन अवसर है। आज श्री अयोध्या धाम में स्वच्छता के लिए समर्पित सफाई कर्मियों, प्रभु श्री राम और निषादराज की आत्मीय मित्रता की परंपरा को जीवंत रखने वाले नाविक बंधुओं, निषाद बस्ती एवं अशोक सिंघल वार्ड में निवास करने वाले परिवारों के मध्य फल एवं मिष्ठान वितरित करने का सौभाग्य मिला। इन कर्मयोगियों का श्रम और सेवाभाव रामनगरी की स्वच्छता, सुंदरता एवं जीवंतता का आधार है। आप सभी को सुख, समृद्धि, सौहार्द और शुभता के दिव्य प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं। जय जय श्री राम।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



