मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन जिले के ग्राम ढेंडिया में स्वामित्व योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में सहभागिता कर जनसमूह को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्राम ढेंडिया में नवीन पंचायत भवन एवं मैरिज गार्डन का लोकार्पण भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में अब तक 74,791 हितग्राहियों के मकानों की रजिस्ट्री के साथ उज्जैन जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। आज ग्राम ढेडिंया में योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले तहसीलदारों एवं पटवारियों को सम्मानित किया। ₹2.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण भी किया। इससे ग्रामीणों को किफायती दर पर सामाजिक आयोजनों की सुविधा मिलेगी, वहीं ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर बनेगा। ग्राम ढेडिंया की बहनें वस्त्र उद्योग में सिलाई कार्य कर प्रतिमाह 12000 से 15000 रुपए तक की आय प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं। ग्रामीणों का सशक्तिकरण और बहनों की आत्मनिर्भरता ही समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



