मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने आज क्षिण गारो हिल्स जिले के चोकपोट सी एंड आरडी ब्लॉक में ‘ब्लॉक इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम संगमा ने लिखा, “पिछले आठ वर्षों में, हमने पूरे राज्य में बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़े सुधार किए हैं। लोगों को बेहतर प्रशासन मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए हमारे ब्लॉक कार्यालयों का रेनोवेशन सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक रहा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हम प्रशासन को लोगों के और करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, खासकर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में। बीडीओ और कर्मचारियों से आग्रह है कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SangmaConrad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



