मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना 2026-27 के अंतर्गत वृंदावन ग्रामों में चयनित 466 विजयी पशुपालकों को 2.95 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। साथ ही, उन्होंने प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण के लिए 65.66 करोड़ रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्कृष्ट गौ-सेवकों एवं पशुपालकों को सम्मानित किया। इसके पहले विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



