मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद नगर निगम द्वारा पुनर्वासित रामापीर नो टेकरो में नवनिर्मित आवास इकाइयों और दुकानों का लोकार्पण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “गरीब भी अपने आवास में स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सके यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आज अहमदाबाद नगर निगम द्वारा पुनर्वासित रामापीर नो टेकरो के आवासों का लोकार्पण किया, जहां स्लम पुनर्वास नीति के तहत ₹88 करोड़ से 1,176 से अधिक आवास व दुकानों का निर्माण हुआ है। इससे वर्षों से झुग्गियों में रह रहे परिवारों को सम्मान के साथ पक्का घर मिलेगा और दुकानों के रूप में रोजगार का स्थायी आधार भी मिलेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



