दिल्ली : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 12 नवंबर को मुनक नहर पर बने 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का उद्घाटन करेंगे

0
82
दिल्ली : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 12 नवंबर को मुनक नहर पर बने 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का उद्घाटन करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 12 नवंबर 2026 को दिल्ली में मुनक नहर पर बने 11 किलोमीटर लंबे भव्य छठ घाट का उद्घाटन करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “27 साल से मुनक नहर कूड़े-कचरे के ढेर में दबी रही। हमारी भाजपा सरकार ने एक साल से भी कम समय में इसका कायाकल्प कर इसे छठी मैया के भक्तों को समर्पित करने का संकल्प पूरा किया है। उद्घाटन से पूर्व आज छठ पूजा समितियों और अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। पूर्वांचल के हमारे भाई-बहनों के लिए छठ केवल पर्व नहीं, अपनी माटी, अपनी मां और अपनी जड़ों से जुड़ा भाव है। इस आस्था का सम्मान करना हमारा सौभाग्य है। इस बार दिल्ली की छठ और भी भव्य, और भी दिव्य होगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NitinNabin

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here