उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया

0
93
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकास पुस्तिका-2026 का विमोचन किया। यह पुस्तिका केवल योजनाओं और आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बदलती तस्वीर, बीते वर्षों की विकास यात्रा और सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी है। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, महत्वपूर्ण परियोजनाओं और धरातल पर हुए विकास कार्यों का आंकड़ों सहित विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, यह पुस्तिका भविष्य की विकास प्राथमिकताओं, सरकार के विजन और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने के लिए तैयार किए गए रोडमैप को भी रेखांकित करती है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि विकास केवल आंकड़ों और दस्तावेजों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने। कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, रोजगार, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से हम उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।” इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, खजान दास, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here