ऋषिकेश : सीएम धामी ने चन्द्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

0
67
ऋषिकेश : सीएम धामी ने चन्द्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश के चन्द्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं उत्तरकाशी जनपद के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्कों को जनता को समर्पित किया। उन्होंने देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेम चंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेंद्र तड़ियाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “योगनगरी ऋषिकेश में देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण करने के साथ ही ₹36 करोड़ की लागत से सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। हमारी सरकार प्रदेश के नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर विकास के साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here