मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने इस दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के लिए राशन कार्ड धारक परिवारों के बैंक खातों में आज 142 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण के विजन से प्रेरित होकर, इस पहल में परिवारों की बचत और उनकी भलाई को शासन के केंद्र में रखा गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायक अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, कुलदीप सोलंकी तथा चंदन चौधरी शामिल हुए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



