मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर एयरपोर्ट के नवीन स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। साथ ही, उन्होंने वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस नवीन टर्मिनल के निर्माण से जयपुर एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में वृद्धि होगी और यात्रियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलेगी तथा पर्यटन, व्यापार एवं निवेश की संभावनाओं का विस्तार होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह परियोजना राजस्थान को देश के प्रमुख पर्यटन एवं आर्थिक केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही रोजगार के नए अवसरों के सृजन और प्रदेश के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



