मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कर्नाटक के मैसूरु स्थित के.सी. लेआउट पार्क में भारत वन वृक्षारोपण का उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत वन एक नवोन्मेषी, स्वदेशी सघन वन विकास पद्धति है जिसे भारत की जलवायु, मिट्टी और पारिस्थितिक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार किया गया है। भारत वन में गोबर, खाद और जीवामृत जैसे 100% प्राकृतिक मृदा संवर्धन तत्वों का उपयोग किया जाएगा। इसमें वैज्ञानिक रूप से स्तरित देशी झाड़ियाँ, फूलदार और फलदार वृक्ष तथा चंदवा प्रजातियों को मिलाकर वन विकास को गति दी जाएगी, मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाएगा और सघन, आत्मनिर्भर हरित पारिस्थितिक तंत्र विकसित किए जाएंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @nsitharamanoffc
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



