मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने नजफगढ़ स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) की प्रगति की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह देखकर खुशी हुई कि इस केंद्र ने केवल तीन महीनों (अगस्त-अक्टूबर 2026) में लगभग 95,000 ओपीडी विजिट, 36,000 इमरजेंसी मामले और 691 सर्जरी दर्ज की हैं। यह केंद्र की बढ़ती स्वास्थ्य सेवा क्षमताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि संस्थान को मजबूत बनाने में आरएचटीसी टीम और सफदरजंग अस्पताल के समर्पित प्रयासों की सराहना की। विशेष स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर विस्तार के साथ, आरएचटीसी नजफगढ़ स्थानीय आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के उस विजन से प्रेरित होकर, जिसके तहत हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जानी हैं, हम अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



