केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शुक्रवार को जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग के विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने क्लीन गंगा फंड, नमामि गंगे मिशन (एनएमसीजी), बांधों से गाद निकालने (Desiltation) से जुड़े विषयों तथा जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) अभियान की प्रगति पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित विषयों के शीघ्र समाधान और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण, गंगा की स्वच्छता और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



