मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमर सक्सेना शनिवार को नई दिल्ली में प्रतिष्ठित 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) में लद्दाख पैवेलियन का उद्घाटन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी लद्दाख ने लिखा, “हिमालय की शुद्धता, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को दर्शाने वाला यह लद्दाख पैवेलियन, लद्दाखी पश्मीना, सी-बकथॉर्न और खुबानी जैसे हमारे विश्व-प्रसिद्ध उत्पादों को वैश्विक स्तर पर एक बेहतरीन पहचान दिलाता है। यह भव्य प्रदर्शनी, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मेक इन इंडिया और लोकल फॉर ग्लोबल के दूरदर्शी आह्वान को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी लद्दाख ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आईआईटीएफ हमारे कारीगरों और उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान तथा बाज़ार तक पहुँच प्रदान करता है। यह स्थानीय आजीविका को बदलने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और लद्दाखी शिल्प कौशल को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के लिए एक बड़ा मंच है। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि वे लद्दाख पैवेलियन जरुरु जाएँ। साथ ही, लद्दाख की यात्रा भी करें और वहाँ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अद्भुत कलाकारी और शुद्ध जैविक उत्पादों की दुनिया को करीब से देखें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @lg_ladakh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



