राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने आगामी 8-10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की

0
83
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने आगामी 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को आगामी 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय एवं निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित की जाएं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों के अनुभव, ज्ञान, कौशल, उद्यमशीलता एवं निवेश क्षमता को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ना है, ताकि राजस्थान में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को गति मिल सके।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारा संकल्प है कि विश्वभर में बसे राजस्थानी अपनी मातृभूमि, संस्कृति और गौरवशाली विरासत से निरंतर जुड़े रहें तथा अपने अनुभव, सामर्थ्य और सक्रिय सहभागिता से ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बनें।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here