मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान में आयोजित ‘प्रशांति कुटीरम’ के स्वर्ण जयंती समारोह में सहभागिता की और इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। समारोह में सीएम यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज बेंगलुरु स्थित स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मिलित हुआ। पद्मश्री डॉ. एच.आर. नागेंद्र जी ने NASA जैसी प्रतिष्ठित संस्था को छोड़कर अपना जीवन योग और मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके दूरदर्शी प्रयासों से यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार पर योग को आधुनिक विज्ञान एवं चिकित्सा अनुसंधान से जोड़ते हुए वैश्विक पहचान बना चुका है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक प्रतिष्ठा मिली है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



