मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हापुड़ में 17 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा मां गंगा की आरती भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा ‘ओडीओपी’ के तहत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदर बाजार में लगाई गई दुकानों का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले का फोकस Vocal For Local पर रखा जाए तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अमरोहा एवं हापुड़ के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके ठहरने एवं खान-पान की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गंगा मेला कुंभ मेले की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। गंगा जी पर बन रहा पीपा पुल गढ़मुक्तेश्वर मेले एवं तिगरी मेले को आपस में जोड़ेगा। इससे दोनों मेलों के श्रद्धालु आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



