मप्र : सीएम यादव ने छठ पूजा के पावन अवसर पर उज्जैन के विक्रम सरोवर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की

0
100
मप्र : सीएम यादव ने छठ पूजा के पावन अवसर पर उज्जैन के विक्रम सरोवर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर आज उज्जैन के विक्रम सरोवर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली सहभागिता की और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा कार्यक्रम में उज्जैन के विक्रम सरोवर घाट पर हुए आयोजन में वर्चुअली जुड़कर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य व खुशहाली का संचार हो एवं प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। जय छठी मैया!”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here