मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनके नाम से निर्मित जिला परिषद प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अजित पवार जी ने एक ओर जहां सहकारी क्षेत्र को सशक्त और आधुनिक बनाकर किसानों, पशुपालकों व दुग्ध उत्पादकों को समृद्ध करने में अविस्मरणीय योगदान दिया, वहीं शासन के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर भी आजीवन जनता की समस्याओं के निवारण और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध रहे। साथ ही, अजीत जी के व्यक्तित्व व कार्यों को समर्पित ट्रिब्यूट गैलरी का लोकार्पण तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



