उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में सहभागिता की

0
79
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में सहभागिता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में ईईपीसी इंडिया द्वारा आयोजित 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों एवं निर्यातकों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत वैश्विक औद्योगिक एवं आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। इसी दिशा में हमारी प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को आध्यात्मिक गंतव्य के साथ-साथ आर्थिक शक्ति का भी प्रमुख केंद्र बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयों की स्थापना से 1.27 लाख से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। वर्ष 2017-18 में ₹10 हजार करोड़ से अधिक रहा प्रदेश का निर्यात वर्ष 2025-26 में बढ़कर ₹13 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, खुरपिया में ₹1,100 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिससे लगभग 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। हमारा प्रयास है कि उत्तराखण्ड निवेश, नवाचार, विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करे। प्रदेश सरकार उद्योगों के लिए केवल नियामक नहीं, बल्कि सहयोगी एवं सारथी बनकर उद्यमियों के साथ खड़ी है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here