मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आज दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 18 नवंबर से प्रारंभ हो रहे दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र सहित राजधानी के विकास, जनहित और भविष्य की प्राथमिकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक सुविधाओं, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और बेहतर जीवन स्तर वाली विश्वस्तरीय राजधानी बनाना हमारा लक्ष्य है। इसी दिशा में सभी के सहयोग और समन्वय से दिल्ली के विकास को नई गति देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



