मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आज ईडीसी-गोवा की 410वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने बोर्ड ने कॉरपोरेशन के कामकाज और पैट्टो प्लाजा में मौजूद प्लॉटों की स्थिति की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सावंत ने बताया कि बोर्ड ने ‘मुख्यमंत्री स्वयं रोजगार योजना’ की भी समीक्षा की, जिसके लिए ट्रेनिंग पार्टनर ‘ईडीआईआई गोवा सेंटर’ ने एक प्रेजेंटेशन दिया। इसके अलावा, बोर्ड ने ‘गोवा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ के वित्तीय प्रदर्शन पर भी गौर किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि चर्चा का मुख्य फोकस चल रहे कार्यों की समीक्षा करने, प्रगति का आकलन करने और गोवा में उद्यमिता तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाली पहलों के क्रियान्वयन को और मजबूत बनाने पर रहा।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrPramodPSawant
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



