हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने मुख्यमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया

0
27
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने मुख्यमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को मुख्यमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “हमारे किसान पीढ़ियों से मेहनत और लगन से खेती-किसानी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल नहीं मिल पा रहा। किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से हमने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मैं किसान भाइयों-बहनों से आग्रह करता हूँ कि अपनी जमीन न बेचें। यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। प्राकृतिक खेती से बेहतर आमदनी के अवसर हैं। हमने प्राकृतिक रूप से उगाई गई कच्ची हल्दी का भाव 150 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये करने पर विचार कर रहे हैं। ढगवार में 300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मिल्क प्लांट भी जल्द शुरू होगा।” इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, पर्यटन विभाग के चेयरमैन आर.एस. बाली सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here