मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आगामी लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘हम भारत के लोग’ की प्रेरक थीम पर आधारित लोकमंथन भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं, विचारों और राष्ट्रीय चेतना का विराट संगम बनने जा रहा है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक आत्मा, गौरवशाली विरासत और सभ्यतागत चेतना को नई अभिव्यक्ति प्रदान करेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि राजस्थान की पावन धरा पर आयोजित होने जा रहे इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सामूहिक प्रयासों, समर्पण और सहभागिता से ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



