मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने के लिए 48 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी भावना के साथ गरीब परिवारों को वर्ष में तीन निःशुल्क गैस सिलेंडर, जरूरतमंदों को पेंशन, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक विधानसभा का संतुलित विकास सुनिश्चित करते हुए जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। “
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



