मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली में इंडियन बेवरेज एसोसिएशन (आईबीए) द्वारा आयोजित नेशनल बेवरेज कॉन्क्लेव 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सप्तधारा’ विजन के अनुरूप भारत को पेय पदार्थों के विनिर्माण, नवाचार और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने पर बल दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि पेय उद्योग से आग्रह किया कि भारतीय किसानों की उपज का अधिक मूल्य संवर्धन करे और सत्तू, जलजीरा व आम पन्ना जैसे पारंपरिक पेयों को आधुनिक तकनीक से विकसित कर वैश्विक बाजारों तक पहुँचाए। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान केवल उसकी कृषि उपज से नहीं, उससे बनने वाले उत्पादों और वैश्विक ब्रांडों से भी होनी चाहिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @iChiragPaswan
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



