मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित Defence Estates Centenary Lecture 2026 में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “नई दिल्ली में आयोजित Defence Estates Centenary Lecture 2026 में सम्मिलित हुआ। Defence Estates Organisation के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों एवं रक्षा संपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों के साथ संवाद का अवसर मिला। रक्षा भूमि के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा और छावनियों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ सैन्य आवश्यकताओं एवं जनहित के बीच संतुलन बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा,”बदलते समय में रक्षा भूमि प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए AI, GIS, Drone Technology और Digital Records का उपयोग महत्वपूर्ण है। साथ ही, e-Chhawani, Smart, Green and Sustainable Cantonments, पर्यावरण संरक्षण तथा ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण जैसे प्रयासों को आगे बढ़ाना आवश्यक है। मेरा विश्वास है कि अपनी समृद्ध विरासत, अनुभव और पेशेवर दक्षता के आधार पर Defence Estates Organisation आने वाले समय में राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संगठन के सभी वर्तमान एवं पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



