मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के ढगवार में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का निरीक्षण किया और कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर दूध प्रसंस्करण की क्षमता वाले इस संयंत्र का लोकार्पण जनवरी 2027 में किया जाएगा। इससे कांगड़ा, ऊना, चंबा और हमीरपुर के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संयंत्र में मोज़रेला चीज़, पनीर, दही, घी और मक्खन सहित उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद ‘हिम’ ब्रांड के तहत तैयार किए जाएंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि प्रदेश सरकार डिजिटलीकरण के लिए 1.25 करोड़ रुपये और संचालन के लिए 29.49 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध करवाएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



