हरियाणा : सीएम सैनी ने अम्बाला शहर में भव्य श्री भगवान राम मंदिर परिसर का भूमि पूजन किया

0
60
हरियाणा : सीएम सैनी ने अम्बाला शहर में भव्य श्री भगवान राम मंदिर परिसर का भूमि पूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अम्बाला शहर में भव्य श्री भगवान राम मंदिर परिसर का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज, आरएसएस के उत्तर क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल और पूर्व मंत्री असीम गोयल भी उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रभु श्री राम की दिव्यता, मर्यादा और आशीर्वाद से जीवन का हर क्षण पावन हो जाता है। अम्बाला में भव्य श्री भगवान राम मंदिर परिसर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के पावन अवसर पर जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र संघचालक एवं संरक्षक श्री पवन जिंदल जी की गरिमामयी उपस्थिति में इस पुण्य आयोजन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक मंदिर परिसर का निर्माण नहीं, बल्कि हमारी आस्था, सनातन संस्कृति और प्रभु श्री राम के आदर्शों के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। श्री राम जी की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। जय श्री राम!”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here