मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का उद्घाटन किया

0
75
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के विश्वस्तरीय उत्सव हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर का 1,000 करोड़ रुपय की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। साथ ही, सोनपुर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और आधुनिक टाउनशिप विकसित करने की योजना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ बिहार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा एवं गंडक नदियों से गाद निकालने, गंगा अंबिका पथ एवं सोनपुर-गोपालगंज नारायणी पथ के निर्माण तथा सोनपुर-हाजीपुर पुल को अगले वर्ष जून से पहले फोरलेन के रूप में चालू करने का लक्ष्य भी साझा किया। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार द्वारा बताया गया कि सोनपुर मेला-2026 को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए इसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप एवं एआई चैटबॉट का भी लोकार्पण किया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @officecmbihar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here