मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को जशपुर जिले के ग्राम पमशाला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में कार्तिक मास कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जशपुर जिले के ग्राम पमशाला स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आज कार्तिक मास कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में सपत्नीक सम्मिलित होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कीर्तन मंडलियों के साथ राधा-कृष्ण की भक्ति और श्रद्धा के अनमोल पल साझा करना आत्मिक आनंद से भर देने वाला रहा। ऐसे आयोजन हमारी सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण रखने के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को भी सुदृढ़ करते हैं। जय श्री राधा-कृष्ण!”
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



