मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के टी.टी. नगर दशहरा मैदान में “भोपाल उत्सव मेला- 2026” का उद्घाटन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भोपाल मे तात्या टोपे नगर स्थित दशहरा मैदान में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के साथ आज ‘भोपाल उत्सव मेला-2026’ का शुभारंभ किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया। मेले सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देने का सशक्त मंच हैं। ये स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



