मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज एवं अन्य सिख गुरुओं की अमर शिक्षाएं हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत हैं। हमें इन दिव्य शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर श्रद्धा, सेवा, सद्भाव एवं समरसता के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



