मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आज दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता के साथ समय पर पूरी हों। अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं होगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली में 415 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। 1,100 आरोग्य मंदिरों के लक्ष्य की दिशा में अगले माह से नए केंद्रों के लोकार्पण की तैयारियों की भी समीक्षा की। हर दिल्लीवासी को समय पर बेहतर इलाज मिले, यह हमारी प्राथमिकता भी है और जिम्मेदारी भी। बैठक में कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



