मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज असम के डिब्रूगढ़ स्थित चबुआ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के साथ-साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना को धरातल पर साकार करने के प्रयासों पर अपने विचार साझा किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गरीबी उन्मूलन, गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ समावेशी विकास तथा देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के संवैधानिक संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



