भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता, फाइनल में चीन को 3-1 से हराया

0
57
भारत ने महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब जीता, फाइनल में चीन को 3-1 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल में चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से दीपिका ने दो और इशिका ने एक गोल किया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गया। इससे पहले भारत और साउथ कोरिया तीन-तीन बार चैंपियन बने थे। भारत ने इससे पहले 2016, 2023 और 2024 में ट्रॉफी जीती थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाइनल में चीन ने पहले गोल करके बढ़त बनाई। चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड पर गोल दागकर स्कोर 1-0 किया। भारत ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की, जब दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर बराबरी का गोल किया। करीब सवा तीन मिनट बाद, 41 मिनट 15 सेकेंड पर इशिका ने भारत को 2-1 से आगे कर दिया। फिर 42 मिनट 25 सेकेंड पर दीपिका ने अपना दूसरा गोल दागकर भारत की बढ़त 3-1 कर दी।

News Source : Social Media

Image Source : X @TheHockeyIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here