मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईशान किशन (270 रन) की कप्तानी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर ईस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया। ईशान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने दोनों पारियों में कुुल 350 रन बनाए। वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तिलक वर्मा को चुना गया। हालांकि पांच दिनों तक चला फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी में मिली भारी बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। इस जीत में कप्तान ईशान किशन का योगदान सबसे अहम रहा, जिन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी टीम को पहले दिन से ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 30 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 270 रनों की शानदार पारी खेली। कुमार कुशाग्र ने भी शतक (101 रन) जड़ते हुए ईशान के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी निभाई, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन), शिखर (85 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) ने भी अच्छा योगदान दिया। जवाब में साउथ जोन पहली पारी में केवल 336 रन ही बना सकी, जिसमें तिलक वर्मा 99 रन बनाकर शतक से चूक गए और देवदत्त पडिक्कल ने 62 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में ईस्ट जोन ने 7 एकेट के नुकसान पर 388 रन बनाकर पर पारी घोषित की, जिसमें मोहम्मद कूनैन कुरैशी 116 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ईशान ने 80 रन बनाए। अंततः मैच ड्रॉ हुआ, लेकिन पहली पारी की बढ़त के दम पर ईस्ट जोन ने खिताब पर कब्जा जमा लिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIdomestic
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



