उज्जैन : सीएम यादव ने उत्तराखंड के राज्यपाल के साथ J.K. Lifecare Centers Private Limited की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया

0
71
उज्जैन : सीएम यादव ने उत्तराखंड के राज्यपाल के साथ J.K. Lifecare Centers Private Limited की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के साथ J.K. Lifecare Centers Private Limited की नई औद्योगिक इकाई का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “इस इकाई में लगभग ₹47 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जहां एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स (API), फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट्स एवं फाइन केमिकल्स का निर्माण होगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इससे 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार तथा सप्लाई चेन, परिवहन, पैकेजिंग एवं तकनीकी सेवाओं के माध्यम से हजारों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हमारा मालवा, देश के प्रमुख फार्मा क्षेत्रों में शामिल हो रहा है। मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा इकाइयां सक्रिय हैं और राज्य के कुल निर्यात में फार्मा क्षेत्र का लगभग 20% योगदान है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here