मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से 18 करोड़ 49 लाख रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹18.49 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरित की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को समयबद्ध रूप से लाभान्वित किया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य जांच में बीमारी की पहचान होने वाले श्रमिकों के समुचित उपचार तथा दूरस्थ क्षेत्रों के पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “श्रमिक परिवारों के लिए संचालित समेकित कल्याण मॉडल के अंतर्गत अब तक 33,429 शिक्षण सामग्री किट, 26,674 स्वच्छता सामग्री किट एवं 23,216 पोषाहार किट सहित कुल 83,319 किट वितरित की जा चुकी हैं। वहीं, श्रमिक स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 20,527 स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं 2,32,281 स्वास्थ्य परीक्षण किए गए हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



