उत्तराखंड : सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

0
92
उत्तराखंड : सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा से जुड़े जनपदों के जिलाधिकारियों से यात्रा मार्गों, यातायात, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “चारधाम यात्रा-2026 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होल्डिंग एरिया, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भोजन, पेयजल और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेली सेवाओं के संचालन में मौसम, दृश्यता और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। अधिकारियों को श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए धाम से लगभग 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित करने तथा डंडी-कंडी सेवाओं को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here