मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में वायु गुणवत्ता प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि बैठक में नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर समेत एनसीआर से जुड़े 08 जनपदों में वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपायों और कार्ययोजना की समीक्षा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर पुराने वाहनों, नई ईवी नीति, इलेक्ट्रिक बसों, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, एग्रीगेटर वाहनों, औद्योगिक प्रदूषण एवं धूल प्रदूषण पर विस्तृत चर्चा हुई। मैकेनाइज्ड व डीप क्लीनिंग तथा सॉलिड वेस्ट एवं कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के प्रभावी क्रियान्वयन के विषय में भी व्यापक चर्चा हुई।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



