मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आपसी सहयोग, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा साझा संकल्प है कि दोनों राज्यों के आपसी सहयोग को नई गति देते हुए जनहित और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



