मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को विभागीय शिखर सम्मेलन के बाद तय किए गए प्रमुख एक्शन पॉइंट्स की विस्तृत समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने लिखा, “अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पहल में Reform, Technology और Time-bound Implementation को प्राथमिकता दी जाए। हमारा प्रयास केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि व्यवस्था को अधिक सरल, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाना है, ताकि उसका वास्तविक लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में जल सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी दिशा में हमारा मंत्रालय पूरी प्रतिबद्धता के साथ Reform to Transform की भावना से आगे बढ़ रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



