मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में शामिल हुए। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “देश की भाषाओं-बोलियों के बीच सेतु बनकर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली हिंदी तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है। आजादी के आंदोलन से लेकर आपातकाल के मुश्किल दिनों तक, हिंदी ने देशवासियों को एक सूत्र में बाँधने में अहम भूमिका निभाई है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली ‘हिंदी’ मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति, संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है। आइए, इस अवसर पर हिंदी के गौरव को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाएं तथा इसे समृद्ध बनाने का प्रण लें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mlkhattar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



