मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुई। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। रायपुर में 60 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी और जशपुर के पंडरापाठ में लगभग 20 से 25 करोड़ रुपए की लागत से आर्चरी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना के विस्तार के साथ अब बड़े राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की दिशा में भी गंभीरता से आगे बढ़ने का समय है। 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। बस्तर और सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिल रहा है, वहीं खेल उत्कर्ष मिशन से प्रतिभाओं को तराशने पर जोर दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



