मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज ‘गणेश चतुर्थी’ के पावन अवसर पर श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव ‘गणेश चतुर्थी’ के पावन अवसर पर आज जयपुर स्थित श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “श्री गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द तथा राजस्थान की सर्वांगीण उन्नति के लिए मंगलकामना की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



