मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दूसरे दिन आज ‘विरासत क्लब स्कीम’ का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “प्रथम चरण में दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में विरासत क्लब स्थापित किए जाएंगे, जिसके बाद इसे सभी सरकारी विद्यालयों में खोला जाएगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा प्रयास है कि दिल्ली के बच्चे अपनी समृद्ध विरासत को केवल किताबों में न पढ़ें, बल्कि उसे जानें, समझें और उसके संरक्षण के प्रति गर्व एवं जिम्मेदारी का भाव विकसित करें।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और कपिल मिश्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



