मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित “युवा संकल्प दिवस” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर देवभूमि के ऊर्जावान युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने जिस जोश, उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया, उससे अभिभूत हूं। यह अपनापन केवल सम्मान नहीं, बल्कि नए उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने वाली ऊर्जा है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी युवा शक्ति ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत और विकसित भारत की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे साकार करने में हमारे युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार, स्टार्टअप, रोजगार मेलों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।” इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
News Source : Social Media
Image Source : X @ukcmo
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



