मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन के ‘महिला-नेतृत्व वाले विकास शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित किया। उन्होंने वित्तीय समावेशन, बिना गारंटी के लोन, कौशल विकास और बाजार तक बेहतर पहुंच के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने में भारत की प्रगति पर जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों को ग्लोबल वैल्यू चेन और बाजारों से जोड़ने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन महिला स्टार्टअप पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके उद्यमों के ग्लोबल बाजार में नई ऊँचाइयों तक पहुंचने के लिए उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyalOffc
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



